गुजरात में कोरोना की विदेशियों ने करवाई शुरुआत ..!संख्या 7 तक
कोरोना को ननपा पानी में कटोती करके बड़ा करने में सहायक
गुजरात में कोरोना मुक्त राज्य अब नही रहा। विदेश में रहने वालो के द्वारा गुजरात में महानगरो एक एक करके सात नागरिकों में कोरोना पोजीटिव पाया गया। गुजरात सरकार फिलहाल हाइएलर्ट पर है। और ऐसे समय पर सरकार के साथ प्रशासनिक अधिकारी संस्थान सभी एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ जमकर एकजुटता दिखाई है। सभी जिले के जिला अधिकारी कलेक्टर एवम जिले के आरोग्य विभाग सुरक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग सभी सर्वोच्च अधिकारियों ने चौबीस घंटे सभी प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हालांकि ऐसी परिस्थितियों में सभी नागरिकों को स्वयं बचाव के अलावा कोई और उपचार कारगर नही है।नवसारी जिले में सभी नगरपालिकाए अक्सर ऐसे मामलो में अब तक कभी मददगार साबित नही होती। नवसारी जिले की सभी नगरपालिका अपने क्लास के हिसाब से ही भ्रष्टाचार करती हैं। जिसमें नवसारी नगरपालिका पहले विजलपोर दूसरे नं. गणदेवी बीलीमोरा नगरपालिकाए कौन तीन पर रहे उसके लिए काफी मेहनत कर रही है। वैज्ञानिक मतानुसार शरीर में 70 से 80% पानी है। और पानी का प्रभाव शरीर के 70 से 80 ही नही सभी प्रकार की बीमारियों में सौ प्रतिशत प्रभाव रहता है। यहाँ तक कि पानी से वाणी पर भी असर मिलता है। करोडो रूपया सरकार को चूना लगाने वाली नगरपालिकाए अभी २१वी सदी में नागरिकों को शुद्ध पीने योग्य पानी भी मुहैय्या नही करवा पायी। जो खरेखर दुर्भाग्यपूर्ण और शरमजनक है। और करोना जैसी महामारी के सामने नवसारी जिले की नगरपालिकाओ में गटर सफाइ में असफल को आरोग्य अधिकारी का दर्जा दिया जाता है। महामारी जैसे रोगी यहाँ आरोग्य विभाग के सर्वश्रेष्ठ पदो पर विराजमान हैं। कोरोना से बचने के लिए शुद्ध पानी से बार बार देर तक हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। और यहाँ ऐसे समय में पीने के लिए पानी में ५०% की कटोती की गई है। ऐसी हालात में संबंधित सभी अधिकारियों को पहले आइशोलेशन में रखने की जरूरत को लोकचर्चा में प्राथमिकता दी जा रही है।
फिलहाल नवसारी जिले के कलेक्टर और जिला विकास अधिकारी श्री ने किसी भी प्रकार से डरने की कोई जरूरत नही है।हर संभव मदद की जाने की और एहतियात बरत़ने की जोरदार अपील की है। कोरोना के फैलने से रोकने में आज सभी नागरिक एक जुटता दिखाई है। यह अपने आप में एक मिशाल और मजबूरी भी है।
No comments:
Post a Comment