Naturopathy Treatment

Naturopathy Treatment
Ayurvedic Treatments

Tuesday, January 14, 2020

नवसारी जिले के विजलपोर शहर में आयुर्वेद मेगा शिबिर संपन्न..250से अधिक नागरिकों ने करवाया उपचार


                               नवसारी विजलपोर शहर में आयुष विभाग गांधीनगर प्रेरित नवसारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.नयना पटेल के मार्गदर्शन में जिला आयुर्वेदिक टीम के साथ करिश्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डो.आर.आर.मिश्रा  एवम इंन्द्र सिंह ओमकार सिंह राजपूत के संयुक्त संयोजन से एक मेगा आयुर्वेदिक शिबिर संपन्न हुई। विजलपोर नगरपालिका एवम शहर के गणमान्य व्यक्तिओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 
                                              विजलपोर शहर में यह पहला आयुर्वेद नैसर्गिक उपचार के साथ आधुनिक इलेक्ट्रोपैथी शिबिर संपन्न हुआ। जिसमें जिला आयुर्वेद अधिकारी डो.नयना बेन पटेल की भूमिका खरेखर काबीले तारीफ थी। विजलपोर नगरपालिका में इस संपूर्ण चिकित्सा पैथी में उपस्थित चिकित्सकोने जी जान से एक प्रशंसनीय मेहनत किया। परिणाम स्वरूप शुरू से आखिर तक मरीजों की भीड़ देखी गई। आयुर्वेद चिकित्सक डो.राजेष भाई और डा.नटवर सिंह राजपुरोहित डा. हितेष भाई लींबचीया,डा.प्रकाश भाई चौहाण मनोज भाई भट्ट के साथ डो.उमेश मिश्रा डो.करिश्मा आर.मिश्रा वैद्य रबी चन्द्र मिश्रा के  साथ सभी चिकित्सको ने जमकर अपने तबीबी सेवा को मरीजों को लाभान्वित किया। 250 से अधिक मरीजो ने लाभ लिया। अग्नि चिकत्सा आयुर्वेदिक चिकित्सा इलेक्ट्रोपथी चिकित्सा के साथ अयुर्वेदिक चिकित्सको ने रोज मर्रा में आने वाली वनस्पतिओ के बारे में सभी नगरिको को मार्गदर्शन किया। 
                        पर्यावरण मानवाधिकार सस्था परिवार नवसारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डो.नयना पटेल के साथ उनकी सभी चिकित्सको और इस मानवसेवा में सहयोगी पूरी टीम को सहर्ष आभार प्रकट करते हुए इस सेवा को हमेशा इसी प्रकार से चलते रहने की प्रभु प्रार्थना करते हुए समापन किया।

No comments:

Post a Comment